17 सित॰ 2016

फतेहपुर : हृदय गति रुक जाने से पूर्व विधायक का निधन

 

☀ सपा के पूर्व विधायक केके सिंह का सुबह 10 बजे कचहरी खागा में अचानक हृदय गति

सपा के पूर्व विधायक केके सिंह का सुबह 10 बजे कचहरी खागा में अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया, ये 72 साल के थे। इनके पीछे पत्नी सुशीला सिंह, दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। पूर्व विधायक इधर एक साल से कई बीमारियों से ग्रसित चल रहे थे।


इनका राजनीतिक सफर जनता दल से शुरू हुआ। ये पहली बार खागा विधानसभा सीट से वर्ष 1991 में जनता दल से चुनाव लड़े थे और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वी.पी. सिंह की हवा में चुनाव जीत गए। इसके बाद दूसरी बार 1996 के विधानसभा चुनाव में जनता दल से फिर खागा सीट से चुनाव लड़े और हार गए। इसी वर्ष लोकसभा का चुनाव हुआ और जनता दल से भी ये मैदान में आ गए, लेकिन जीत नहीं पाए।


इसके बाद पूर्व विधायक केके सिंह सपा में शामिल हो गए और वर्ष 2001 के विधानसभा चुनाव में  बिंदकी सीट से सपा से लड़े, लेकिन चुनाव जीत नहीं पाए। चचेरे भाई उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना के मुताबिक पूर्व विधायक के शव का अंतिम संस्कार थरियांव स्थित मील के समीप किया जाएगा। बताया कि पूर्व विधायक मुकदमे के संबंध में खागा कचहरी सुबह दस बजे गए थे। सूचना पाकर उनके पैतृक गांव संवत में रिश्तेदार व बड़ी संख्या समर्थक पहुंचे।


कोई टिप्पणी नहीं:
Write टिप्पणियाँ