17 सित॰ 2016

अशोक अध्यक्ष, रामलखन बने महामंत्री, खागा मॉडल बार एसोसिएशन चुनाव में रही कांटे की टक्कर

 

☀ महामंत्री पद में एक मत से जीत हार का अंतर

☀ कोषाध्यक्ष के पद पर चन्द्रशेखर ने मारी बाजी

☀   मामूली मतों से प्रतिद्वंदियों को दी पटखनी


 

FatehpurLive.com , फतेहपुर : करीब पखवारे भर से माडल बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चली आ रही उठापटक शुक्रवार को मतगणना समाप्त होने के साथ ही समाप्त हो गई। मतों की गणना प्रक्रिया खत्म होते ही अध्यक्ष पद में अशोक कुमार गुप्ता और महामंत्री में रामलखन पटेल को विजयी घोषित किया गया। 



अशोक कुमार गुप्ता अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी आनन्द मोहन त्रिपाठी को पच्चीस मतों से पछाड़ दिया। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी करते हुए लोगों को मिष्ठान वितरण किया। माडल बार एसोसिएशन के चुनाव में दो सौ बावन मतदाताओं में कुल 249 वोटरों ने मतदान किया था। शुक्रवार को चुनाव मतगणना अधिकारी राजा राजेन्द्र सिंह, गोवर्धन शर्मा, रणधीर सिंह, मूलचन्द्र तिवारी, एकबालुद्दीन, आशुतोष पांडेय, व अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में तहसील परिसर में चुनाव मतगणना प्रारंभ हुआ। 



अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर में पांच चरणों में मतगणना शुरू की गई, चुनावी परिणाम में अशोक कुमार गुप्ता ने 136 मत हासिल किए। वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी आनन्द मोहन त्रिपाठी ने 111 मत ही हासिल कर पाए। दो मत अनवैलिड पाया गया। पहले चक्र के मतगणना में जहां अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आनन्द मोहन त्रिपाठी प्रतिद्वंदी अशोक कुमार गुप्ता से बढ़त बनाते हुए अपनी दावेदारी मजबूत रखी लेकिन अगले चार चक्रों में अशोक कुमार गुप्ता ने पछाड़ते हुए पच्चीस मतों से विजयी घोषित किए गए। 


माडल बार के महामंत्री पद के लिए बड़ी कांटे की टक्कर हुई पांच चक्रो की मतगणना के अंत में कुल 245 वोट पड़े, जिसमें राम राखन सिंह ने 123 मत हासिल किए वहीं भूपाल सिंह को 122 मत प्राप्त हुए। रामराखन सिंह ने एक मत से बढ़त बनाते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भूपाल सिंह पर जीत दर्ज की। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर शहजादुल, प्रकाशन पद पर अभय कुमार वर्मा, पुस्तकालय में लक्ष्मी देवी व कनिष्ठ सदस्य में अवधेश सिंह विजयी रहे। अध्यक्ष व महामंत्री के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद में राहुल तिवारी व रमाशंकर पाल विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद में चन्द्रशेखर यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन में राजकुमार दुबे, व सदस्यों में फूल सिंह पटेल, संदीप श्रीवास्तव, मनीष शुक्ल, कमलेश कुमार, रामविनोद व वीरेन्द्र कुमार विजई रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
Write टिप्पणियाँ